Punjab News18

punjabnews18.com

व्यापार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 423.49 अंकों (0.55%) की गिरावट के साथ 76,619.33 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 108.61 अंकों (0.47%) की गिरावट के साथ 23,203.20 अंकों पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हए जबकि 15 ही कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *